आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज राजेंद्र नगर विधानसभा से बहुत ही हो रहे हैं। विनोद गर्ग ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा के लिए दिया है। और न सिर्फ उनका जीवन बल्कि समाज सेवा में उनके परिवार का एक इतिहास रहा है। समाज सेवा में विनोद गर्ग के पिताजी दुलीचंद गर्ग का एक इतिहास रहा है। उन्होंने पूरी जिंदगी लोगों के लिए काम किया। इंद्रपुरी, नारायणा, टोडापुर, दसघरा समेत दिल्ली के कई इलाकों में उन्होंने लोगों के लिए काम किया, उनकी मदद की। लोगों के सुख-दुख में उनके लिए उपस्तथित रहे। आज उस परिवार से उनके बेटे विनोद गर्ग आज आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। विनोद गर्ग पिछले कई वर्षों से पूरे इलाके में सामाजिक काम कर रहे हैं। गरीबों के लिए कंबल और भोजन की व्यवस्था करना, उनकी बेटियों की शादी करवाना। इस तरह के कई सामाजिक कार्य हैं जो विनोद गर्ग और उनका पूरी परिवार करता रहा है। उनके परिवार के सभी लोग सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। विनोद गर्ग अपने एनजीओ मानव सेवा ट्रस्ट के माध्यम से पिछले कई सालों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को भोजन देना, उनकी शादी से लेकर अगर कभी किसी की मृत्यू हो जाए तो वहां भी उसकी अंतिम क्रिया कराने में सहायता करते हैं। आज ऐसे व्यक्ति आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। मैं बहुत खुशनसीब हूं जो ऐसी शख्सियत हमारे साथ जुड़ रही है।
प्रतिष्ठित समाजसेवी विनोद गर्ग आम आदमी पार्टी में शामिल
